हि

अध्याय 4 · 39 / 42

4.39

श्रद्धावाँल्लभते ज्ञानं तत्परः संयतेन्द्रियः ।
ज्ञानं लब्ध्वा परां शान्तिमचिरेणाधिगच्छति ॥ ३९ ॥

śraddhāvān—श्रद्धावान् मनुष्य; labhate—प्राप्त करता है; jñānam—ज्ञान; tat-paraḥ—उसमें अत्यन्त अनुरक्त; saṁyata—संयमित; indriyaḥ—इन्द्रियाँ; jñānam—ज्ञान; labdhvā—प्राप्त करके; parām—दिव्य; śāntim—शान्ति; acireṇa—शीघ्र ही; adhigacchati—प्राप्त करता है।

जो श्रद्धावान् मनुष्य दिव्य ज्ञान में तल्लीन है और जो अपनी इन्द्रियों को वश में कर लेता है, वह शीघ्र ही परम आध्यात्मिक शान्ति प्राप्त कर लेता है।

कृष्णभावनामृत में ऐसा ज्ञान उस श्रद्धावान् व्यक्ति द्वारा प्राप्त किया जा सकता है जो श्रीकृष्ण में दृढ़ विश्वास रखता है। श्रद्धावान् वह मनुष्य कहलाता है जो सोचता है कि केवल कृष्णभावनामृत में कर्म करके वह सर्वोच्च सिद्धि प्राप्त कर सकता है। यह श्रद्धा भक्ति के सम्पादन से, तथा “हरे कृष्ण, हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण, हरे हरे/ हरे राम, हरे राम, राम राम, हरे हरे” के कीर्तन से प्राप्त होती है, जो मनुष्य के हृदय को समस्त भौतिक मल से शुद्ध कर देता है। इसके ऊपर, मनुष्य को इन्द्रियों का निग्रह करना चाहिए। जो व्यक्ति श्रीकृष्ण के प्रति श्रद्धावान् है और जो इन्द्रियों का निग्रह करता है, वह कृष्णभावनामृत के ज्ञान में सरलता से शीघ्र ही सिद्धि प्राप्त कर सकता है।