हि

अध्याय 11 · 33 / 52

11.35

सञ्जय उवाच
एतच्छ्रुत्वा वचनं केशवस्य
कृताञ्जलिर्वेपमानः किरीटी ।
नमस्कृत्वा भूय एवाह कृष्णं
सगद्गदं भीतभीतः प्रणम्य ॥ ३५ ॥

sañjayaḥ uvāca—सञ्जय ने कहा; etat—इस प्रकार; śrutvā—सुनकर; vacanam—वचन; keśavasya—श्रीकृष्ण के; kṛtāñjaliḥ—हाथ जोड़े हुए; vepamānaḥ—काँपते हुए; kirītī—अर्जुन; namaskṛtvā—नमस्कार करते हुए; bhūyaḥ—पुनः; eva—भी; āha kṛṣṇam—श्रीकृष्ण से कहा; sa-gadgadam—गद्गद स्वर में; bhīta-bhītaḥ—भयभीत; praṇamya—प्रणाम करते हुए।

सञ्जय ने धृतराष्ट्र से कहा: हे राजन्, पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान् के ये वचन सुनकर अर्जुन काँप उठा, और भयभीत होकर हाथ जोड़े हुए प्रणाम करके वह गद्गद स्वर में इस प्रकार कहने लगा:

जैसा कि हम पहले ही समझा चुके हैं, पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान् के विश्वरूप द्वारा उत्पन्न स्थिति के कारण अर्जुन विस्मय से विमोहित हो गया; अतः वह बारम्बार श्रीकृष्ण को सादर प्रणाम करने लगा, और गद्गद स्वर में वह प्रार्थना करने लगा — मित्र के रूप में नहीं, अपितु विस्मय में निमग्न भक्त के रूप में।