हि

अध्याय 11 · 41 / 52

11.44

तस्मात्प्रणम्य प्रणिधाय कायं
प्रसादये त्वामहमीशमीड्यम् ।
पितेव पुत्रस्य सखेव सख्युः
प्रियः प्रियायार्हसि देव सोढुम् ॥ ४४ ॥

tasmāt—अतः; praṇamya—नमस्कार अर्पित करने के पश्चात्; praṇidhāya—लिटाकर; kāyam—शरीर; prasādaye—कृपा माँगने हेतु; tvām—आपसे; aham—मैं; īśam—परमेश्वर से; īḍyam—जो आराध्य हैं; pitā iva—पिता के समान; putrasya—पुत्र के; sakhā iva—सखा के समान; sakhyuḥ—सखा के; priyaḥ—प्रेमी; priyāyāḥ—प्रियतम के; arhasi—आपको चाहिए; deva—मेरे प्रभु; soḍhum—सहन करना।

आप परमेश्वर हैं, जो प्रत्येक जीव द्वारा आराध्य हैं। अतः मैं आपको अपना नमस्कार अर्पित करने तथा आपकी कृपा माँगने हेतु भूमि पर गिर पड़ता हूँ। मैंने आपके प्रति जो भी अपराध किए हों, कृपया उन्हें सहन कर लें और मेरे साथ वैसे ही धैर्य रखें जैसे पिता अपने पुत्र के साथ, अथवा सखा अपने सखा के साथ, अथवा प्रेमी अपनी प्रियतमा के साथ रखता है।

श्रीकृष्ण के भक्त श्रीकृष्ण से विविध सम्बन्धों में जुड़े होते हैं; कोई श्रीकृष्ण को पुत्र की भाँति मान सकता है, कोई श्रीकृष्ण को पति की भाँति, कोई सखा की भाँति, कोई स्वामी की भाँति, इत्यादि। श्रीकृष्ण तथा अर्जुन सख्य-सम्बन्ध में जुड़े हैं। जिस प्रकार पिता सहन करता है, अथवा पति या स्वामी सहन करता है, उसी प्रकार श्रीकृष्ण सहन करते हैं।